बरेली: कभी खुशी कभी गम…डांस करते-करते शख्स का निकला दम, Video Viral

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। जिंदगी और मौत में कुछ सैकेंड का ही अंतर होता है। बीती रात ये दिखा यूपी के बरेली जनपद में। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक होटल में उस समय सनसनी मच गई जब एक शख्स की डांस करने के दौरान मौत हो गई। लोग शख्स के डांस को अपने कैमरे में कैद कर रहे …

बरेली। जिंदगी और मौत में कुछ सैकेंड का ही अंतर होता है। बीती रात ये दिखा यूपी के बरेली जनपद में। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक होटल में उस समय सनसनी मच गई जब एक शख्स की डांस करने के दौरान मौत हो गई। लोग शख्स के डांस को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अचानक वह फ्लोर पर गिर पड़ा और मौत हो गई। लोगों ने डॉक्टर को बुलाया, लेकिन डॉक्टर ने उस व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि प्रभात कुमार (45) आईवीआरआई में टेक्निकल सहायक पद पर तैनात थे। वह किसी नजदीकी व्यक्ति की जन्मदिन पार्टी में प्रेमनगर स्थित एक होटल में शामिल होने आए थे। इस घटना से मृतक के परिवार में हड़कंप मच गया। पार्टी के बारे में जानकारी रखने वाले एक शख्स ने बताया कि प्रभात कुमार पार्टी में बहुत बढ़िया डांस कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : बरेली: दिव्यांग विद्यालय परिसर पहुंचे डीएम, गंदगी देख कर्मचारियों की लगाई फटकार

संबंधित समाचार