लखनऊ : एमएस रिफाइनरी के मालिकान पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में एमएस रिफाइनरी के मालिकान पर आलमबाग कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। इसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। तालकटोरा थानाक्षेत्र के राजाजीपुरम निवासी प्रभाकर गोस्वामी तालकटोरा रोड स्थित अनुकंपा इंडस्ट्रियल प्रोडेक्ट में पार्टनर है। उन्होंने बताया कि उनकी फर्म केमिकल सप्लाई करती है। दो …
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में एमएस रिफाइनरी के मालिकान पर आलमबाग कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। इसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
तालकटोरा थानाक्षेत्र के राजाजीपुरम निवासी प्रभाकर गोस्वामी तालकटोरा रोड स्थित अनुकंपा इंडस्ट्रियल प्रोडेक्ट में पार्टनर है। उन्होंने बताया कि उनकी फर्म केमिकल सप्लाई करती है। दो साल से एमएस रिफाइनरी के मालिकान अमित अग्रवाल, शाश्वत अग्रवाल और प्रत्युश अग्रवाल ने उनकी फर्म से केमिकल की खरीद फरोख्त करते थे। पीड़ित उनके भुगतान करने के लिए समय-समय पर बिल भेजते था।
पीड़ित का आरोप है कि बीते 08 जुलाई को एमएस रिफाइनरी के मालिकान ने पीड़ित की फर्म से भारी मात्रा में केमिकल की खरीदारी की थी, लेकिन भुगतान नहीं किया था। पीड़ित ने बताया कि बैलेंस सीट की जांच करने पर एमएस रिफाइनरी के मालिकान पर दस लाख रुपये की उधारी निकली। इसके बाद पीड़ित ने एमएस रिफाइनरी के मालिकान को भुगतान के लिए नोटिस भेजी। इसके बावजूद मालिकान ने केमिकल का बकाया नहीं अदा दिया।
पीड़ित ने बताया कि कर्जदारों से बचने के लिए आरोपी शहर छोड़कर भाग गए। इस बीच पीड़ित की फर्म ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि जालसाज चौक की सर्राफा बाजार से तमाम सर्राफों से सोने-चांदी आभूषण और लाखों की रकम हड़प चुके हैं।
जालसाजों की सच्चाई सामने आने पर पीड़ित ने आलमबाग कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने एसएस रिफाइनरी के मालिकान के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बन्ध में आलमबाग कोतवाली के प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। जल्द ही जालसाजों की गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : जालसाजों ने महिला के खाते से उड़ाए दो लाख रुपये
