बहराइच: पुलिस ने सात किलो चरस के साथ चार अंतरराष्ट्रीय तस्करों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रोडवेज बस स्टॉप रूपईडीहा के निकट जांच के दौरान एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त जांच के दौरान चरस तस्करों को पकड़ा। उनके पास से सात किलो चरस बरामद हुई। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रूपए से अधिक है। चार पहिया वाहन के साथ बाइक, छह मोबाइल, नेपाली रुपया नकदी और पीतल की …

बहराइच। रोडवेज बस स्टॉप रूपईडीहा के निकट जांच के दौरान एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त जांच के दौरान चरस तस्करों को पकड़ा। उनके पास से सात किलो चरस बरामद हुई। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रूपए से अधिक है। चार पहिया वाहन के साथ बाइक, छह मोबाइल, नेपाली रुपया नकदी और पीतल की चेन भी बरामद हुई है। सभी समान को सीज कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी के जवान गश्त कर रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक, उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, प्रेम चंद यादव और एसएसबी के निरीक्षक मनोहर सिंह, पंकज कुमार, सुशील कुमार की टीम 8.30 बजे रोडवेज बस स्टॉप के निकट जांच कर रही थी। तभी एक नेपाली नंबर की चार पहिया वाहन आई। जिसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें चरस मिला। जिस पर सभी को हिरासत में ले लिया गया। सभी के विरुद्ध एनडीपीएस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि सभी चरस बिक्री के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तस्करों की पहचान नेपाल के धारा पानी निवासी रेशम खड़गा पुत्र गोवर्धन, रिजवान पुत्र कुर्बान बंकी गांव वार्ड नंबर नौ सुरखेत, वसीम खान पुत्र आरिफ खान पुत्र जैसपुर जमुनहा गांव बांके और दल बहादुर शाही पुत्र तिखू शाही कूसे गांव जाजरकोट कोट के रूप में हुई है। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एएसपी ने बताया कि चार पहिया वाहन के साथ बाइक भी बरामद हुई है। एसएसबी के मुताबिक बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ 10 लाख रुपए है।

यह सामान भी मिला
थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि तस्करों के पास से चार पहिया वाहन, बाइक, छह मोबाइल, 10300 रुपए नेपाली और पीतल की चेन बरामद हुई है। सभी समान को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-पत्नी से छेड़छाड़…आरोपी की नहीं हुई गिरफ्तारी तो पति टावर पर चढ़ा, जमकर हंगामा

संबंधित समाचार