बरेली: अध्यक्ष के खिलाफ हुए कर्मचारी, कार्यकारिणी की मर्जी के बगैर लिया ये फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में अस्थाई कर्मचारियों के चुनाव हुए अभी तीन दिन ही हुए हैं, लेकिन अध्यक्ष के व्यवहार को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। अपनी मर्जी से अध्यक्ष ने बगैर कार्यकारणी के कर्मचारियों की रोटेशन आदि ड्यूटी को लेकर सभी कर्मचारी खिलाफ हो गए। शुक्रवार को बरेली कॉलेज में अस्थाई …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में अस्थाई कर्मचारियों के चुनाव हुए अभी तीन दिन ही हुए हैं, लेकिन अध्यक्ष के व्यवहार को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। अपनी मर्जी से अध्यक्ष ने बगैर कार्यकारणी के कर्मचारियों की रोटेशन आदि ड्यूटी को लेकर सभी कर्मचारी खिलाफ हो गए।

शुक्रवार को बरेली कॉलेज में अस्थाई कर्मचारियों की आपातकालीन बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष संजीव यादव और सचिव हरीश मौर्या ने संयुक्त रूप से की। इस बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों के अतिरिक्त भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे और सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया।

जब तक कर्मचारियों की बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा उपस्थित नहीं होते हैं। तब तक के लिए मुख्य कार्यालय में कार्यरत अस्थाई कर्मचारी दिनेश कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया जाए। इस प्रस्ताव पर वहां उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्यों पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिनेश कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष चुनने के प्रस्ताव को पास कर दिया।

जिसकी सूचना सभी कर्मचारियों ने महाविद्यालय के प्राचार्य को भी दे दिए। यदि सप्ताह में अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के बर्ताव में परिवर्तन नहीं होता है तो शीघ्र ही अध्यक्ष का पुनः चुनाव करा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: घर से दो भाई-बहन को ले गई बच्चों की मां आनंद विहार में मिली

संबंधित समाचार