लखनऊ : दुष्कर्मी का मुंह बंद करने के लिए युवती ने रची अपहरण की झूठी कहानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। सरोजनीनगर के एक डेंटल क्लीनिक पर कार्यरत युवती ने दुष्कर्मी को रुपये देकर मुंह बंद करने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रची थी। बता दें कि प्रेमी अश्लील वीडियो के आधार पर प्रेमिका को ब्लैकमेल कर रहा था। इसके चलते युवती ने घर वालों से रुपये लेकर आबरू बचाने के लिए …

अमृत विचार, लखनऊ। सरोजनीनगर के एक डेंटल क्लीनिक पर कार्यरत युवती ने दुष्कर्मी को रुपये देकर मुंह बंद करने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रची थी। बता दें कि प्रेमी अश्लील वीडियो के आधार पर प्रेमिका को ब्लैकमेल कर रहा था। इसके चलते युवती ने घर वालों से रुपये लेकर आबरू बचाने के लिए पूरा ड्रामा किया है। पोल खुलने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की है।

दो साल पहले युवती की फेसबुक से मलिहाबाद निवासी दाऊद से दोस्ती हुई थी। इसके बाद उनकी नजदीकियां बढ़ गई। आरोप है कि एक साल पहले दाऊद ने नशीला पदार्थ खिलाफ उससे दुष्कर्म किया था। इस दौरान दाऊद ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया था। इस वीडियो क्लिप के आधार पर वह युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता था।

पीड़िता का आरोप है कि दाऊद अश्लील वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल करने की धमकी देते हुए दस लाख रूपये की मांग करने लगा। दुष्कर्मी की मांग को पूरा करने के लिए युवती ने अपहरण की साजिश रची लेकिन वह इसमें नाकाम हो गई। इस सम्बन्ध में सरोजनीनगर थाना प्रभारी संतोष आर्य के मुताबिक, सर्विलांस की मदद से युवती को आशियाना के एक घर से बरामद किया गया है। कोतवाली में पहुंचने के बाद युवती के अपहरण के नाम पर दस लाख रुपये की फिरौती की बात झूठी निकली।

इस दौरान युवती ने बताया कि, प्रेमी के ब्लैकमेल करने के चलते उसे रुपये की जरूरत थी। युवती ने सहेली के वाईफाई का इस्तेमाल कर मां से व्हाट्सएप कॉल की थी। बता दें कि बुधवार की युवती दोपहर तीन बजे से लापता थी। उसने भाई को कॉल कर 18 हजार रुपये पेटीएम करने को कहा था।

इसके बाद से युवती का मोबाइल बंद जाने लगा था। गुरूवार की सुबह युवती ने मां को कॉल कर दस लाख रुपये का इंतजाम करने की बात कही थी। इस दौरान युवती ने अपनी मां को बताया था कि कुछ बदमाशों ने उसको अगवा किया है। यह लोग रुपयों की मांग कर रहे हैं। रुपय न मिलने पर बदमाश उसकी हत्या कर देंगे।

यह भी पढ़ें:- बाराबंकी: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

 

संबंधित समाचार