बरेली: पशुपालकों के लिए राहत, जिले को मिली दो एंबुलेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने पशुओं को बेहतर इलाज उपलब्ध कराए जाने के लिए लखनऊ से गुरुवार को दो एंबुलेंस भेजी हैं। पशुपालक के सूचना देने पर यह एंबुलेंस बीमार मवेशियों का इलाज करने के लिए पहुंचेंगी। प्रत्येक एंबुलेंस में एक संविदा के वेटरेनरी चिकित्सक, सहायक व चालक मौजूद …

बरेली, अमृत विचार। पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने पशुओं को बेहतर इलाज उपलब्ध कराए जाने के लिए लखनऊ से गुरुवार को दो एंबुलेंस भेजी हैं। पशुपालक के सूचना देने पर यह एंबुलेंस बीमार मवेशियों का इलाज करने के लिए पहुंचेंगी। प्रत्येक एंबुलेंस में एक संविदा के वेटरेनरी चिकित्सक, सहायक व चालक मौजूद रहेगा। इसमें दवाएं और जांच की सुविधा भी होगी। जिले में आठ एंबुलेंस आना बाकी हैं। विभाग के पास अभी चालक, वेटरनरी चिकित्सक मौजूद नहीं हैं।

पशुओं के इलाज के लिए 112 की तर्ज पर टोल-फ्री नंबर 1962 जारी किया गया है। जिस पर काल करने पर एंबुलेंस पहुंचेगी। सीवीओ डा. ललित कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम दो एंबुलेंस आ गईं हैं। इनके आने से काफी सहूलियत मिलेगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: धरने पर जान गवाने वाले किसान के परिजनों को मिली पांच लाख रुपए की सहायता राशि

संबंधित समाचार