भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन बने स्टारबक्स के नए CEO,अक्टूबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूयॉर्क। भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को कॉफी कंपनी स्टारबक्स का अगला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नामित किया गया है। अभी वह ब्रिटेन की स्वास्थ्य एवं पोषण कंपनी रेकिट बेनकिसर के सीईओ हैं। स्टारबक्स ने गुरुवार को घोषणा की कि 55 वर्षीय नरसिम्हन कंपनी के अगले सीईओ होंगे और वह स्टारबक्स के निदेशक मंडल के …

न्यूयॉर्क। भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को कॉफी कंपनी स्टारबक्स का अगला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नामित किया गया है। अभी वह ब्रिटेन की स्वास्थ्य एवं पोषण कंपनी रेकिट बेनकिसर के सीईओ हैं। स्टारबक्स ने गुरुवार को घोषणा की कि 55 वर्षीय नरसिम्हन कंपनी के अगले सीईओ होंगे और वह स्टारबक्स के निदेशक मंडल के सदस्य भी होंगे।

नरसिम्हन एक अक्टूबर 2022 से आगामी सीईओ के तौर पर कंपनी से जुड़ेंगे और वह अंतरिम सीईओ हॉवर्ड शुल्ट्ज के साथ काम करेंगे। वह निदेशक मंडल में और नेतृत्व भूमिका में एक अप्रैल 2023 से आएंगे। रेकिट बेनकिसर ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि नरसिम्हन 30 सितंबर 2022 को सीईओ पद छोड़ेंगे। नरसिम्हन ने एक बयान में कहा कि वैश्विक कॉफी कंपनी के साथ जुड़ना उनके लिए प्रसन्नता की बात है।

ये भी पढ़ें:- परमाणु समझौता के अंतिम मसौदे पर ईरान ने भेजा जवाब, अमेरिका का शक बरकरार

संबंधित समाचार