कानपुर: महिला ने सरेराह ई-रिक्शा चालक को चप्पलों से पीटा, छेड़खानी का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बीच सड़क एक महिला ई-रिक्शा चालक को पीटते हुए दिखाई दे रही है। ई-रिक्शा चालक पर आरोप है कि उसने महिला के साथ छेड़खानी की थी। जिसके बाद महिला ने बीच सड़क में ही आरोपित को पीट दिया। बताया जा …

कानपुर। कानपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बीच सड़क एक महिला ई-रिक्शा चालक को पीटते हुए दिखाई दे रही है। ई-रिक्शा चालक पर आरोप है कि उसने महिला के साथ छेड़खानी की थी। जिसके बाद महिला ने बीच सड़क में ही आरोपित को पीट दिया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र के रामबाग का है।

इस वीडियो में एक महिला ई रिक्शा चालक की चप्पलों से पिटाई करते हुए दिखाई पड़ रही है। महिला पिटाई कर ही रही थी इस बीच किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर दिया। महिला का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ इसलिए उसकी पिटाई की है। वहीं पूरे मामले की बजरिया पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: स्कूल जा रही दो सगी बहनों के साथ शोहदों ने किया छेड़खानी, पब्लिक ने दबोचा

संबंधित समाचार