अमरोहा: एसपी ने की कार्रवाई, गोकशी प्रकरण में थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। रहरा थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले मिले सात गोवंशीय पशुओं के अवशेष के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने थाना प्रभारी वरूण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की कार्रवाई से अन्य पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है। उनके स्थान पर अशोक कुमार वर्मा को जिम्मेदारी …

अमरोहा, अमृत विचार। रहरा थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले मिले सात गोवंशीय पशुओं के अवशेष के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने थाना प्रभारी वरूण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की कार्रवाई से अन्य पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है। उनके स्थान पर अशोक कुमार वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी है।

थाना रहरा क्षेत्र के गांव चंदनपुर खादर के जंगल में बुधवार सुबह सात गोवंशीय पशुओं की हत्या कर दी गई थी। गोतस्कर मांस ले गए थे, जबकि उनके अवशेष गन्ने के खेत में पड़े मिलने से वहां लोगों ने हंगामा किया था। बजरंग दल विहिप के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर गोतस्करों को पकड़ने की मांग की थी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया था।

वहीं गुरुवार शाम पुलिस संदिग्धों को पकड़ने के लिए गांव नानई में गई थी। दबिश के दौरान पुलिस की ग्रामीणों से कहासुनी हुई थी। सिपाही को भी ग्रामीणों ने घेर लिया था। इस बीच मौका पाकर आरोपी भाग गया। पुलिस टीम को घेरने के दौरान खींचतान में एक महिला घायल हो गई थीं।

लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने थाना प्रभारी वरुण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर अशोक कुमार वर्मा को थाने की जिम्मेदारी दी है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : डग्गामार संचालकों से उगाही के आरोपी ने सीओ के सामने किया आत्मसमर्पण

संबंधित समाचार