अयोध्या : दंपती की पिटाई मामले में चार पर मुकदमा दर्ज
अमृत विचार, मिल्कीपुर/अयोध्या । इनायतनगर थाना क्षेत्र के चिखड़ी गांव में 2 दिन पूर्व महिलाओं के बीच हुए विवाद को लेकर एक दंपत्ति की पिटाई की गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में चिखड़ी निवासी शिव चन्द यादव का कहना है …
अमृत विचार, मिल्कीपुर/अयोध्या । इनायतनगर थाना क्षेत्र के चिखड़ी गांव में 2 दिन पूर्व महिलाओं के बीच हुए विवाद को लेकर एक दंपत्ति की पिटाई की गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में चिखड़ी निवासी शिव चन्द यादव का कहना है कि बुधवार को किसी बात को लेकर महिलाओं के बीच बाद- विवाद हुआ था। इसी बादविवाद को लेकर बीते बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 6 बजे गांव के पूरे पिडोरिया पुरवा निवासी लालचन्द, सतीश चन्द, सीतापती व रोली ने लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से लैस एकजुट होकर मेरे घर आ धमके और गाली गलौच करते हुए हमला बोल दिया तथा मुझे व मेरी पत्नी की पिटाई की।
हल्ला गुहार सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले। मारपीट में मुझे व मेरी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं।जिसका इलाज आज भी चल रहा है। थाने के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में चार के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच और धमकी की धारा में नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया है।
यह भी पढ़ें:- बहराइच: बाइक सवार तस्कर को पुलिस ने दो किलो चरस के साथ पकड़ा, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
