बाराबंकी: बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने अधेड़ को जमकर पीटा
सिरौलीगौसपुर/ बाराबंकी। बच्चा पकड़ने की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। फ्राई करने के बाद इस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल जिस व्यक्ति की पिटाई की गई है उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। कोतवाली बदोसराय के चौराहे के समीप रसूलपुर गांव में टिकैतनगर जाने …
सिरौलीगौसपुर/ बाराबंकी। बच्चा पकड़ने की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। फ्राई करने के बाद इस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल जिस व्यक्ति की पिटाई की गई है उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
कोतवाली बदोसराय के चौराहे के समीप रसूलपुर गांव में टिकैतनगर जाने वाले सड़क मार्ग के किनारे रहने वाले मिश्रीलाल शिल्पकार के दस वर्षीय नाती अनुज कुमार को पकड़ने के आरोप में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि उसके घर के बाहर छप्पर के नीचे बैठे लड़के का हाथ पकड़़कर उसे पकड़़ने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया है क्षेत्र में इन दिनों बच्चा पकड़ने वालों की अफवाहों का बाजार गर्म है।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: चालक और एमटी ने एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव कराया, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
