आईपीएल में उथल-पुथल, टॉम मूडी ने छोड़ा सनराइजर्स हैदराबाद का साथ, ब्रायन लारा बने नए कोच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच के रूप में वापसी नहीं करेंगे। उनकी जगह टीम के बल्लेबाजी कोच ब्रायन लारा  को हेड कोच बनाया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। सनराइजर्स हैदराबाद ने लिखा है, ‘हमारे साथ …

नई दिल्ली।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच के रूप में वापसी नहीं करेंगे। उनकी जगह टीम के बल्लेबाजी कोच ब्रायन लारा  को हेड कोच बनाया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। सनराइजर्स हैदराबाद ने लिखा है, ‘हमारे साथ टॉम मूडी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद में उनकी दी गई सेवाओं के लिए धन्यवाद। पिछले कुछ सालों से उनके साथ यह सफर बड़ा शानदार रहा। उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

इसी के ठीक बाद सनराइजर्स ने एक और ट्वीट कर बताया कि आने वाले आईपीएल सीजन में ब्रायन लारा सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच होंगे।

रिपोर्ट के अनुसार मूडी और सनराइजर्स ने आपसी सहमति से एक दूसरे से अलग होने का निर्णय किया है तथा पिछले सत्र में टीम के रणनीतिक सलाहकार और बल्लेबाजी कोच के रूप में काम कर रहे लारा को मुख्य कोच बनाया गया है। मूडी का सनराइजर्स के साथ 2013 से 2019 तक सफल कार्यकाल रहा। इस दौरान टीम पांच बार प्लेऑफ में पहुंची और 2016 में चैंपियन बनी। उनकी जगह 2020 में ऑस्ट्रेलिया के ही ट्रेवर बेलिस को मुख्य कोच बनाया गया लेकिन मूडी ने पिछले साल निदेशक के रूप में सनराइजर्स में वापसी की थी। बाद में उन्हें मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। मूडी का मुख्य कोच के रूप में दूसरा कार्यकाल सफल नहीं रहा और उनकी टीम 10 टीमों के बीच आठवें स्थान पर रही थी।

ये भी पढ़ें : धनश्री वर्मा की हुई सर्जरी, हॉस्पिटल से शेयर किया फोटो…युजवेंद्र चहल ने कुछ यूं लुटाया प्यार

संबंधित समाचार