ब्रिटेन से आगे निकला भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना
नई दिल्ली। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, नॉमिनल कैश टर्म में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार $854.7 बिलियन हो गया जिससे यह यूके ($816 बिलियन) को पछाड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत ने 2021 के आखिरी तीन महीनों में यूके को …
नई दिल्ली। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, नॉमिनल कैश टर्म में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार $854.7 बिलियन हो गया जिससे यह यूके ($816 बिलियन) को पछाड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत ने 2021 के आखिरी तीन महीनों में यूके को पीछे छोड़ा।
भारत के लिहाज से आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर आई है। ब्रिटेन को पछाड़कर भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इसी के साथ ब्रिटेन फिसलकर 6वें स्थान पर आ गया है। बता दें कि एक दशक पहले भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में 11वें क्रम पर थे, जबकि ब्रिटेन पांचवें नंबर पर था।
नई सरकार के लिए झटका
यह ब्रिटेन की नई सरकार के लिए बड़ा झटका है। बता दें कि ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी को चुनेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि नई सरकार में महंगाई और सुस्त इकोनॉमी सबसे बड़ी चुनौती होगी।
भारत के जीडीपी आंकड़े
यह खबर इसलिए भी अहम है क्योंकि हाल ही में भारत ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए जीडीपी के आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों से मालूम चलता है कि भारत दुनिया में सबसे तेज आर्थिक वृद्धि हासिल करने वाली अर्थव्यवस्था है। चालू वित्त वर्ष की पहली पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 13.5 प्रतिशत रही जो पिछले एक साल में सबसे अधिक है। वहीं, सालाना आधार पर भी भारत की जीडीपी में उछाल आने की संभावनाएं हैं।
चीन कहीं नहीं
भारत की ग्रोथ के आगे चीन आसपास भी नहीं है। अप्रैल-जून तिमाही की चीन की वृद्धि दर 0.4 प्रतिशत रही है। तमाम अनुमान बता रहे हैं कि सालाना आधार पर भी भारत के मुकाबले चीन पीछे रह सकता है। वहीं, ब्रिटेन की बात करें तो उसकी मुश्किलें आने वाले समय में और बढ़ सकती है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ ने बताया है कि भारत इस साल सालाना आधार पर डॉलर के मामले में ब्रिटेन से आगे निकल गया है।
ये भी पढ़ें : एनटीपीसी का निजी उपयोग वाले खानों से कोयला उत्पादन अप्रैल-अगस्त के दौरान बढ़ा 62 प्रतिशत
