रामवीर उपाध्याय के निधन पर मुख्यमंत्री योगी समेत कई नेताओं ने व्यक्त किया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा यूपी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता रामवीर …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा यूपी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता रामवीर उपाध्याय का निधन अत्यंत दुःखद है।

प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री योगी ने फोन कर उपाध्याय के बेटे से बात कर संवेदना जताई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों व समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपाध्याय के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतृप्त परिवार एवं समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उप्र सरकार के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें:-यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन, लंबे समय से थे बीमार

संबंधित समाचार