रायबरेली: तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, मौत, उत्तेजित ग्रामीणों ने राजमार्ग किया जाम
रायबरेली। सतांव क्षेत्र के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर ओनई गाँव के पास शनिवार की सुबह ट्रक को ओवरटेक कर रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे बाईक सवार को तेज टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिवारजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर राजमार्ग जाम कर दिया। उसके …
रायबरेली। सतांव क्षेत्र के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर ओनई गाँव के पास शनिवार की सुबह ट्रक को ओवरटेक कर रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे बाईक सवार को तेज टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिवारजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर राजमार्ग जाम कर दिया। उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार ग्रामीणों को शांत किया है। तब राजमार्ग पर आवागमन बहाल हुआ है।
शनिवार की सुबह क्षेत्र के शेखापुर गाँव निवासी सोनू उर्फ श्रवण कुमार(19) पुत्र रामरतन अपनी बाईक से गुरुबक्शगंज जा रहा था। जैसे ही वह ओनई गाँव के समीप पहुंचा,सामने से आ रहे ट्रक को ओवरटेक कर रही तेज कार उसे टक्कर मार दिया।जिससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।घटना के बाद कार चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया।
इस हादसे से आक्रोशित परिवारजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर राजमार्ग जाम कर दिया। हालात बेकाबू होते देख गुरुबक्शगंज और खीरों थानों से भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया। मौके पर पहुंचे सीओ महिपाल पाठक ने किसी प्रकार लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
इस दौरान राजमार्ग पर सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गई थी। थानाघ्यक्ष ब्रजेश रॉय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को चालक समेत गेंगासों चेकपोस्ट पर पकड़ लिया गया है।
यह भी पढ़ें-बाराबंकी : बीच सड़क पर कार ने युवक को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत
