बहराइच: दो दिन से गायब बालक रेलवे स्टेशन पर मिला, पुलिस ने परिवार को सौंपा
बहराइच। रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान एक बालक मिला। बालक को जीआरपी पुलिस गोरखपुर के निर्देश पर परिवार को सौंप दिया गया है। बालक अपने घर से दो दिन से लापता था। शहर के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला सालारगंज निवासी सूफियान पुत्र कमालुद्दीन दो दिन पूर्व घर से गायब हो गया था। …
बहराइच। रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान एक बालक मिला। बालक को जीआरपी पुलिस गोरखपुर के निर्देश पर परिवार को सौंप दिया गया है। बालक अपने घर से दो दिन से लापता था।
शहर के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला सालारगंज निवासी सूफियान पुत्र कमालुद्दीन दो दिन पूर्व घर से गायब हो गया था। युवक के गायब होने की गुमशुदगी भाई कलाम ने मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार रात को जीआरपी पुलिस ट्रेन की तलाशी कर रहे थे। तभी एक बालक दिखा। उससे रेलवे पुलिस ने पूछताछ की तो सुने उसने अपना नाम सूफियान पुत्र कमालुद्दीन बताया।
इसके अलावा वह कुछ नहीं बता पाया। जिस पर सूफियान की जानकारी पुलिस को दी गई। साथ ही जीआरपी पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। दरगाह थाने के उप निरीक्षक नितिन उपाध्याय पहुंचे। उन्होंने गायब लड़के की पहचान की।
साथ ही गोरखपुर बालक की फोटो भेजो। फोटो से मिलन कर सूफियान की जानकारी दी। जिस पर रेलवे और जीआरपी पुलिस ने सूफियान को भाई कमाल ओलौर मां फूल बानो के सुपर कर दिया।। परिवार के लोग सुफियान को लेकर घर चले गए हैं।
यह भी पढ़ें-बहराइच: डीएम ने सीएचसी में मारा छापा, बाल रोग विशेषज्ञ समेत दो डॉक्टर मिले अनुपस्थित
