अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी कार, युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक तेज गति कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज सुबह हरियाणा के बहादुरगढ़ जनपद के रहने …

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक तेज गति कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज सुबह हरियाणा के बहादुरगढ़ जनपद के रहने वाले भरत व गौरव एक कार में सवार होकर यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गलगोटिया विश्वविद्यालय के सामने उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में भरत (21 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि गौरव को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक व घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

ये भी पढ़ें:-Mission 2024: मुख्यमंत्री नीतीश का बड़ा बयान, कहा- ‘विपक्ष एकजुट होगा तो निर्णय बहुत अच्छा आएगा’

संबंधित समाचार