गौतमबुद्ध नगर: सड़क से नीचे गिरी तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू, चालक की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। शनिवार सुबह नोएडा के दनकौर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर सड़क के 20 फुट नीचे गिर गई। इसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। …

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। शनिवार सुबह नोएडा के दनकौर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर सड़क के 20 फुट नीचे गिर गई। इसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि दो व्यक्ति भरत और गौरव बीएमडब्ल्यू HR22M0003 से आगरा की ओर जा रहे थे। सुबह लगभग 8.30 बजे दनकौर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 11 पर उनकी कार अत्यधिक तेज गति होने के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में कार चालक भरत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। गौरव का कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें –सरकार धार्मिक मेलों के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए संकल्पित: गहलोत

संबंधित समाचार