गोरखपुर: भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी
गोरखपुर, अमृत विचार। जिले में चौरीचौरा के विधायक और योगी सरकार में मंत्री डॉ संजय निषाद के बेटे सरवन निषाद को जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक ने सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट किया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें कि चौरीचौरा सीट …
गोरखपुर, अमृत विचार। जिले में चौरीचौरा के विधायक और योगी सरकार में मंत्री डॉ संजय निषाद के बेटे सरवन निषाद को जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक ने सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट किया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि चौरीचौरा सीट से भाजपा विधायक संगीता का टिकट इस बार काटकर सरवन निषाद को दिया गया था। संगीता 2017 में विधानसभा चुनाव बड़े अंतर से जीती थीं। इसके बाद भी उनका टिकट काट दिया गया। गोरखपुर में विधानसभा की नौ सीटें हैं। भाजपा का इनमें से एक सीट निषाद पार्टी को देने का समझौता हुआ था। ऐसे में चौरीचौरा विधानसभा सीट निषाद पार्टी को मिली थी।
यह भी पढ़ें –राष्ट्रपति ने कहा- संस्थानों को भविष्योन्मुखी बनायें, चुनौतियों से निपटने में आईआईटी से काफी अपेक्षा
