अयोध्या: संगोष्ठी में मधुमेह रोग के कारण व निवारण पर हुई चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या। राजकीय डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में मधुमेह संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मधुमेह के कारणों और उसके निवारण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेमिनाथ होमियो मेडिकल कॉलेज आगरा के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता ने डॉ. हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि मधुमेह …

पूराबाजार/अयोध्या। राजकीय डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में मधुमेह संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मधुमेह के कारणों और उसके निवारण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेमिनाथ होमियो मेडिकल कॉलेज आगरा के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता ने डॉ. हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

उन्होंने कहा कि मधुमेह असाध्य रोग नहीं है, इसका होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से इसका सरल और सफल इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक दवाओं से शरीर पर कोई विपरित प्रभाव नहीं पड़ता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ उपेंद्र सिंह व संचालन डॉ अनुराग यादव ने किया।

इस अवसर पर डॉ माधुरी गौतम, डॉ तुलसीराम रावत, डॉ प्रेम शंकर त्रिपाठी, डॉ राम रेख यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में सुल्तापुर, बाराबंकी और बस्ती जनपद के चिकित्सक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-विश्व स्तनपान सप्ताह पर बरेली कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई प्रथम ने किया ई- संगोष्ठी का आयोजन

संबंधित समाचार