PM मोदी की नजरों में अच्छी बनी रहने के लिए निर्मला ने तेलंगाना में नाटक किया: कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा तेलंगाना में कामारेड्डी के जिलाधिकारी जितेश पाटिल को फटकार लगाये जाने को अशोभनीय व्यवहार करार देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजरों में अच्छी बने रहने के लिए उन्होंने यह ‘नाटक’ किया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा तेलंगाना में कामारेड्डी के जिलाधिकारी जितेश पाटिल को फटकार लगाये जाने को अशोभनीय व्यवहार करार देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजरों में अच्छी बने रहने के लिए उन्होंने यह ‘नाटक’ किया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि मनमोहन सिंह की सरकार सितंबर, 2013 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून लाई थी। ऐसी कोई उम्मीद नहीं की गई थी श्रेय लेने के लिए नेताओं की तस्वीरें इस्तेमाल की जाएंगी।

प्रधानमंत्री की नजरों में अच्छी बनी रहने के लिए वित्त मंत्री द्वारा इस तरह का नाटक किया जाना बहुत अशोभनीय है।’’ शुक्रवार को, सीतारमण ने उचित मूल्य की दुकानों के जरिये चावल की आपूर्ति में केंद्र और राज्य का हिस्सा पूछे जाने पर जवाब नहीं दे पाने के कारण कामारेड्डी के जिलाधिकारी पाटिल को फटकार लगाई थी। बिरकूर में पीडीएस (जन वितरण प्रणाली) की एक दुकान के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी से यह भी पूछा था कि वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर क्यों नहीं है।

ये भी पढ़ें – राष्ट्रपति ने कहा- संस्थानों को भविष्योन्मुखी बनायें, चुनौतियों से निपटने में आईआईटी से काफी अपेक्षा 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा