हरदोई: देसी तमंचे के साथ युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
हरपालपुर/हरदोई, अमृत विचार। असलहों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो लगाना एक युवक को भारी पड़ गया है। अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की देसी तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो तेजी से वायरल हो रही है। अरवल पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। कटियारी क्षेत्र के लोगो को …
हरपालपुर/हरदोई, अमृत विचार। असलहों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो लगाना एक युवक को भारी पड़ गया है। अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की देसी तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो तेजी से वायरल हो रही है। अरवल पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।
कटियारी क्षेत्र के लोगो को हथियार रखने का शौक रहा है। अरवल थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक युवक की सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर हांथ में तमंचा लिए फोटो वायरल हो रही है।अरवल थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें –बागेश्वर: जौलकांडे में धंस रही जमीन, मोहल्ले व पेयजल स्रोत पर खतरा
