हरदोई: शिक्षकों ने लगाया बीईओ पर बदसलूकी का आरोप, किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार । सरकार के निर्देश पर सरकारी स्कूलों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में बीईओ सण्डीला सिम्मी निगार भरावन ब्लाक के एक स्कूल की जांच करने पहुंची। बीईओ पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षिका के साथ बदसुलूकी की। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। बीईओ की इस हरकत से शिक्षकों …

हरदोई, अमृत विचार । सरकार के निर्देश पर सरकारी स्कूलों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में बीईओ सण्डीला सिम्मी निगार भरावन ब्लाक के एक स्कूल की जांच करने पहुंची। बीईओ पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षिका के साथ बदसुलूकी की। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। बीईओ की इस हरकत से शिक्षकों में उबाल आ गया। उन्होंने हंगामा करते हुए काम-काज ठप कर दिया और अतरौली थाने जा पहुंचें।

बताया गया है कि शनिवार को बीएसए वीपी सिंह के निर्देश पर बीईओ सण्डीला सिम्मी निगार भरावन ब्लाक के एक स्कूल में जांच करने पहुंची। वहां कोई गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने शिक्षिका को डांट लगाई। आरोप है कि बीईओ ने बदसुलूकी की। उसी बीच वहां मौजूद किसी शिक्षक ने वीडियो बना कर उसे वायरल कर दिया। शिक्षकों ने बीईओ के ऊपर बदसुलूकी का आरोप लगाते हुए पहले तो हंगामा किया। उसके बाद काम-काज ठप करते हुए सभी अतरौली थाने जा पहुंचें। वहां पुलिस से शिकायत की।

हालांकि मामला सरकारी निर्देशों से जुड़ा था। इस वजह से पुलिस ने आला अफसरों को इस बारे में जानकारी दी। मामले की जांच कराने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का गठन, अरोड़ा को बनाया पहला चेयरमैन

संबंधित समाचार