कानपुर: सिटी बसों के लिए बनेगा कम्बाइंड कंट्रोल रूम, सुविधाओं का 15 दिनों में होगा डेमो
कानपुर, अमृत विचार। सिटी बसों के लिए कम्बाइंड कंट्रोल रूम (सीसीआर) बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें कॉल सेंटर, सहायता केंद्र, बस जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, आपातकालीन सेवाएं (पैनिक बटन रिस्पांस), प्रत्येक बस पुनर्मूल्यांकन प्रणाली आदि उपरोक्त सेवाओं का डेमो अगले 15 दिनों में दिया जाएगा। कमिश्नर डॉक्टर राजशेखर ने कानपुर शहर परिवहन निगम लिमिटेड …
कानपुर, अमृत विचार। सिटी बसों के लिए कम्बाइंड कंट्रोल रूम (सीसीआर) बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें कॉल सेंटर, सहायता केंद्र, बस जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, आपातकालीन सेवाएं (पैनिक बटन रिस्पांस), प्रत्येक बस पुनर्मूल्यांकन प्रणाली आदि उपरोक्त सेवाओं का डेमो अगले 15 दिनों में दिया जाएगा। कमिश्नर डॉक्टर राजशेखर ने कानपुर शहर परिवहन निगम लिमिटेड (केसीटीसीएल) के अधिकारियों के साथ शनिवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने केसीटीसीएल की प्रगति पर खुशी जताई। बताया गया कि पिछले साल की तुलना इस साल दस लाख से अधिक की आय हुई है।
बैठक में जनसंख्या और बढ़ती सार्वजनिक परिवहन आवश्यकताओं को देखते हुए, शहर में कम से कम 750 सिटी बसें होने पर चर्चा की गई। बस साफ़ सफ़ाई, समय पर संचालन, महत्वपूर्ण मार्गों पर पर्याप्त संख्या में बस के मिलने और सुधार लाने की आवश्यकता के लिए टीम बनाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में मेट्रो मार्ग, रिंग रोड और लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे बनने वाले है। शासन से 150 सीएनजी बसें और 100 ई-बसें (कुल 250 बस) उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। इस समय केसीटीसीएल के पास 149 सीएनजी बसें और 85 इलेक्ट्रिक बसें (कुल 234 बसें) हैं।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: AAP ने फूंका सरकार का पुतला, कहा- सरकार बना रही आम नागरिक को मूर्ख
