लखनऊ : दोस्त को पी-कैप पहनाने वाला दरोगा लाइन हाजिर
अमृत विचार, लखनऊ। दोस्त को पी-कैप पहनाने वाले माल कोतवाली में तैनात दरोगा अरविंद सिंह को एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कुमार ने शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुई तो महकमें में हड़म्प मच गया। जब यह मामला तुल पकड़ने लगा तो इसको संज्ञान में लेते …
अमृत विचार, लखनऊ। दोस्त को पी-कैप पहनाने वाले माल कोतवाली में तैनात दरोगा अरविंद सिंह को एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कुमार ने शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुई तो महकमें में हड़म्प मच गया। जब यह मामला तुल पकड़ने लगा तो इसको संज्ञान में लेते हुए एसपी देहात ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की है।
बता दें कि माल कोतवाली में दरोगा अरविंद कुमार के पास उनका दोस्त मिलने पहुंचा था। वायरल फोटो में दरोगा वर्दी में दिखाई पड़ रहा है। वहीं दरोगा की पी-कैप उनके दोस्त के सिर पर दिखाई पड़ रही है। इस फोटो में दरोगा अपने दोस्त के साथ दिखाई दे रहा है। वायरल फोटो में दोनों मुस्कुराते दिखाई दे रहे है।
कुछ देर बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह फोटो तेजी से ट्रेंड होने लगी। यह फोटो को देखकर यूर्जस की प्रतिक्रिया आने लगी। बता दें कि कमेंट के तौर पर यूर्जस दरोगा पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। जब यह मामला तुल पकड़ने लगा तो एसपी देहात डॉ. हृदेश कुमार ने शनिवार को दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : वसूली का वीडियो वायरल होने पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
