गाजीपुर: मुख्तार अंसारी के दो सालो ने किया सरेंडर, भेजे गए जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर, अमृत विचार। बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी भी लगातार सरकार के निशाने पर हैं। आज उसके दोनों साले भी कोर्ट में सर्रेंडर हो गए। जिन्हे आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्तार के दोनों साले सरजील रजा उर्फ आतिफ व अनवर शहजाद ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी …

गाजीपुर, अमृत विचार। बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी भी लगातार सरकार के निशाने पर हैं। आज उसके दोनों साले भी कोर्ट में सर्रेंडर हो गए। जिन्हे आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्तार के दोनों साले सरजील रजा उर्फ आतिफ व अनवर शहजाद ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शरद कुमार चौधरी की अदालत में आत्मसमर्पण किया। बताते चलें कि इन्होने नंदगंज क्षेत्र में सरकारी भूमि पर न सिर्फ कब्जा किया था बल्कि उसपर निर्माण भी किया था। मामले में इनके खिलाफ आरोप तय होने के बाद से ही पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

आतिफ ने 31 अगस्त और अनवर ने एक सितंबर को आत्मंसर्मण किया था। प्रशासन आतिफ और अनवर की भी कई संपत्ति कुर्क कर चुका है। नंदगंज के फतेहउल्लाहपुर में गोदाम बनाया था। यहां पहुंचने के लिए दोनों ने मिलकर न सिर्फ सरकारी ताल पर कब्जा जमा लिया, बल्कि ताल को पाटकर गोदाम तक आने-जाने के लिए रास्ते का निर्माण करा दिया। इसी मामले में इनके खिलाफ आरोप तय हुआ था।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : दोस्त को पी-कैप पहनाने वाला दरोगा लाइन हाजिर

संबंधित समाचार