बरेली: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुनी गईं सीमा कश्यप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शनिवार को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2021 से सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची शासन की ओर से जारी कर दी गई। जनपद से सुभाष नगर के कंपोजिट स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक सीमा कश्यप को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षक व विभागीय अधिकारियों ने हर्ष …

बरेली, अमृत विचार। शनिवार को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2021 से सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची शासन की ओर से जारी कर दी गई। जनपद से सुभाष नगर के कंपोजिट स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक सीमा कश्यप को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षक व विभागीय अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

उन्होंने बताया कि छात्र नामांकन में वृद्धि – ठहराव, प्रदेश स्तरीय खेल स्पर्धा के प्रति छात्रों को जागरूक करने और स्कूल को सुंदर रूप प्रदान करने के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। बताया कि शुरुआत में स्कूल की छात्र संख्या 100 से भी कम थी, मगर इस दिशा में निरंतर प्रयास से वर्तमान में स्कूल में 242 छात्र पंजीकृत हो चुके हैं। लगातार बच्चों के पंजीकरण की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इस पुरस्कार के लिए जनपद से 14 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे।

ये भी पढ़ें- बरेली: सिद्धार्थ नेगी ने कानपुर में छोड़ी छाप, शास्त्री गायन में पाया पहला स्थान

संबंधित समाचार