बाराबंकी : जंगली सियार के हमले में अधिवक्ता बंधु घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र में चिनहट रोड पर शुक्रवार की रात जंगली सियार के हमले में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में ग्रामीणों ने मिलकर सियार को मार डाला। सतरिख थाने के पीछे चिनहट मार्ग पर अधिवक्ता राजकुमार पांडे अपने भाई अधिवक्ता रामू पांडे के साथ रहते हैं …

अमृत विचार बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र में चिनहट रोड पर शुक्रवार की रात जंगली सियार के हमले में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में ग्रामीणों ने मिलकर सियार को मार डाला।

सतरिख थाने के पीछे चिनहट मार्ग पर अधिवक्ता राजकुमार पांडे अपने भाई अधिवक्ता रामू पांडे के साथ रहते हैं बीती रात्रि 11:00 बजे बिजली चली गई थी। अधिवक्ता बाहर घर के निकले थे बच्चों के साथ इसी दौरान जंगली सियार ने हमला बोल दिया। सियार के हमले में अधिवक्ता और उसके भाई घायल हो गए। इसके बाद दौड़े ग्रामीणों ने सियार को घेर कर मार डाला।

यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद : तेंदुए ने युवक पर किया हमला, राहगीरों ने बचाई जान

संबंधित समाचार