लखनऊ : हॉस्टल में दिव्यांग छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । पारा थानाक्षेत्र अन्तर्गत मोहान रोड़ स्थित शकुंतला मिश्रा विवि में शनिवार की रात दिव्यांग छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवि के प्रसाशनिक अधिकारियों ने छात्रा को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। …

अमृत विचार, लखनऊ । पारा थानाक्षेत्र अन्तर्गत मोहान रोड़ स्थित शकुंतला मिश्रा विवि में शनिवार की रात दिव्यांग छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवि के प्रसाशनिक अधिकारियों ने छात्रा को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर पारा दधिबल तिवारी ने बताया कि ग्वारी गांव गोमती नगर निवासी दिव्यांग छात्रा अंजली यादव(26) शकुंतला यूनिवर्सिटी में दिव्यांग छात्राओं के हॉस्टल के कमरा नंबर 212 में रहकर बीएड स्पेशल की द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई करती थी। शनिवार 8 बजे के आसपास अंजली ने कमरा अंदर से बंद करके पंखे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।

भोजन के लिए जाने वाली छात्राओं ने बाहर से दरवाजे के ऊपर स्थित शीशे की खिड़की से झांक कर अंजली को फंदे से लटकते देखा और विवि प्रसाशन को सूचना दी। करीब 10-12 छात्राओं ने धक्का देकर दरवाजा खोला लड़की को पंखे से उतारा जो बेहोशी की दशा में थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने अंजली को लोक बंधु अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। इस सम्बन्ध में एसीपी काकोरी अनिध्य विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। परिवार से तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : एलडीए संविदाकर्मी समेत दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान

संबंधित समाचार