आज का राशिफल। 04 सितंबर, 2022
मेष आज अपने आसपास के लोगों से सावधान रहें। थकान की वजह से आप अपने कार्यों में ज्यादा ध्यान नहीं दे पायेंगे। धन से जुड़े मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है। लवमेट के साथ रिश्तों में ताजगी आयेगी। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। वृष आज राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। …
मेष
आज अपने आसपास के लोगों से सावधान रहें। थकान की वजह से आप अपने कार्यों में ज्यादा ध्यान नहीं दे पायेंगे। धन से जुड़े मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है। लवमेट के साथ रिश्तों में ताजगी आयेगी। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें।
वृष
आज राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुरी नीयत वाले लोगों से सावधान रहें। विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। दिन का शुरुआती भाग बहुत शुभ रहेगा। जिस किसी बात से आप प्रसन्न होंगे उसी बात पर आपको दुखी होना पड़ेगा।
मिथुन
आज अपने काम दूसरों पर डालने से बचें। विवाह संबंधित बात आगे बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है।
कर्क
आज जॉब में उच्चाधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। लोग आपके विचारों से सहमत होंगे। अपने खर्चों पर धीरे-धीरे नियत्रंण पा लेंगे। प्रेमी जन के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा।
सिंह
आज किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। व्यर्थ की बातों पर ज्यादा समय बर्बाद न करें। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत शुभ है। आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।
कन्या
आज आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। अपने काम का विस्तार करने का विचार बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में नए मित्र बन सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी बिजनेस डील मिल सकती है।
तुला
आज सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। सहकर्मी आपको धोखा दे सकते हैं। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नए कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं है। अधिकारी वर्ग की आज्ञा का उल्लंघन न करें। शाम को तनाव से राहत मिलेगी।
वृश्चिक
आज कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। आपको नई जॉब ऑफर हो सकती है। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को विकसित करने में सफल रहेंगे। सम्मानित लोगों के बीच आपकी पैठ मजबूत होगी।
धनु
आज परिवार व समाज में प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। आज अपने प्रतिद्वन्द्वियों को हल्के में न लें। आपका मन उदास हो सकता है। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण कुछ बदलाव को लेकर सोच सकते हैं। दोपहर के बाद कार्यों में कुछ प्रगति होगी।
मकर
आज धार्मिक कार्यों में आप भाग लेंगे। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। सभी तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में नए अनुबन्ध होने की संभावना बन रही है।
कुंभ
आज परिजनों के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे। बच्चों के साथ पिकनिक की योजना बना सकते हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। अपनी कार्यशैली से सन्तुष्ट रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।
मीन
आज घर की बातें बाहर वालों से शेयर न करें। होटल व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। मन की नकारात्मकता दूर होगी। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। गुरुजनों से चर्चा और राय लेकर नया काम शुरू करें। आपके सद्गुणों की लोग प्रशंसा करेंगे।
