रायबरेली: भाजपा के पूर्व विधायक रामनरेश रावत का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले की बछरावां विधान सभा से 17 वीं विधान सभा के सदस्य रहे भाजपा नेता राम नरेश रावत का शनिवार की रात निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था , जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। भाजपा के पूर्व विधायक के …

रायबरेली। जिले की बछरावां विधान सभा से 17 वीं विधान सभा के सदस्य रहे भाजपा नेता राम नरेश रावत का शनिवार की रात निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था , जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

भाजपा के पूर्व विधायक के निधन की खबर फैलते ही पूरे बछरावां क्षेत्र में शोक छा गया है। मूल रूप से बाराबंकी जनपद के दौलतपुर निवासी 60 वर्षीय भाजपा नेता ने 2017 में 17 वीं विधान सभा का चुनाव बछरावां से भाजपा के टिकट पर लड़ा था। जिसमे उन्होंने जीत दर्ज करके प्रदेश की विधान सभा में प्रवेश किया था। 2022 विधान सभा चुनाव के समय से वह बीमार चल रहे थे।

यह भी पढ़ें-बाराबंकी: डॉक्टर अजीज भारतीय का निधन

संबंधित समाचार