मुरादाबाद : पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी सहित पांच गो-तस्कर गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल
मुरादाबाद,अमृत विचार। रविवार को पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो गो-तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। जबकि तान और बदमाशों को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने घायल गो-तस्करों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच गो-तस्कर …
मुरादाबाद,अमृत विचार। रविवार को पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो गो-तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। जबकि तान और बदमाशों को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने घायल गो-तस्करों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच गो-तस्कर स्कॉर्पियो कार में एक बछड़े को लादकर कटान के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने शक होने पर गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो बदमाश गाड़ी लेकर भागने लगे।
बाद में पुलिस ने पीछा किया तो कटघर थाना क्षेत्र के रामगंगा पुल के नीचे बदमाश स्कॉर्पियो कार छोड़कर पैदल ही जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस को पीछे आता देख बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गो-तस्करों के पैर में गोली लगी। जबकि तीन गो-तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी सिटी ने बताया कि मुठभेड़ में जख्मी एक बदमाश पर 15 हजार का इनामी फहीम है। फहीम कटघर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उस पर गोकशी के मामले में 15 हजार रुपये का इनाम भी था। घायल दूसरे बदमाश का नाम जाने आलम है और वह मैनाठेर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : लेडी डॉन और ड्रग्स माफिया हसीना पर पुलिस ने कसा शिकंजा, दो करोड़ की प्रॉपर्टी सीज
