सोनभद्र: संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर टीन शेड में लगी पाइप से लटकता मिला है। ससुराल वालों के मुताबिक उसने आत्महत्या की है जबकि मृतका के पिता दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न देने के कारण हत्या कर शव …

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर टीन शेड में लगी पाइप से लटकता मिला है। ससुराल वालों के मुताबिक उसने आत्महत्या की है जबकि मृतका के पिता दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न देने के कारण हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घोरावल निवासी हीरालाल ने अपनी पुत्री सरिता (28) का विवाह वर्ष 2011 में कम्हरिया गांव निवासी अनिल गुप्ता से किया था। शनिवार को पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद सरिता ने अपने मायके सूचना दे कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया था।

मृतका के पिता ने बताया की उनका दामाद बुलेट मोटरसाइकिल और बड़ी टीवी की मांग कर रहा था। शादी के समय ही उन्होंने मोटरसाइकिल की नगद कीमत दे दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें-हरदोई: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

संबंधित समाचार