TIFF में प्रदर्शित होगी फिल्म ‘कच्चे लिम्बु’, राधिका मदान ने टीजर साझा कर दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान की फिल्म कच्चे लिम्बु को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में प्रदर्शित किया जाएगा। राधिका मदान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म कच्चे लिम्बु के टीजर को साझा कर जानकारी दी । साझा करते हुए उन्होंने बताया है कि उनकी यह फिल्म 47वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 11 …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान की फिल्म कच्चे लिम्बु को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में प्रदर्शित किया जाएगा। राधिका मदान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म कच्चे लिम्बु के टीजर को साझा कर जानकारी दी ।

साझा करते हुए उन्होंने बताया है कि उनकी यह फिल्म 47वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 11 सितंबर 2022 को प्रदर्शित की जाएगी।

फिल्म कच्चे लिम्बु में राधिका मदान के साथ आयुष मेहरा और रजत बरमेचा नजर आएंगे। फिल्म को शुभम योगी ने लिखा और निर्देशित किया है। ज्योति देशपांडे फिल्म की निर्माता है।

ये भी पढ़ें:-फिल्म फराज का बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2022 में चयन, हंसल मेहता ने जताई खुशी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज