हरदोई: भाद्रपद मास अष्टमी को आर्य समाज मंदिर में हुआ सत्संग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। ‘ओ३म सं समिधवसे वृषन्नग्ने विश्वन्यर्य आ। इड़स्पदे समिधुवसे स नो वसुन्या भर ।। हे प्रभु तुम शक्तिशाली हो,बनाते सृष्टि को वेद सब गाते तुम्हे है कीजिए धनवृष्टि को। आर्य समाज के इस संगठन सूक्त के साथ आर्य समाज मंदिर में सत्संग के दौरान हुए यज्ञ को पण्डित अमीचंद शास्त्री ने सारे विधि-विधान से सम्पन्न …

हरदोई। ‘ओ३म सं समिधवसे वृषन्नग्ने विश्वन्यर्य आ। इड़स्पदे समिधुवसे स नो वसुन्या भर ।। हे प्रभु तुम शक्तिशाली हो,बनाते सृष्टि को वेद सब गाते तुम्हे है कीजिए धनवृष्टि को। आर्य समाज के इस संगठन सूक्त के साथ आर्य समाज मंदिर में सत्संग के दौरान हुए यज्ञ को पण्डित अमीचंद शास्त्री ने सारे विधि-विधान से सम्पन्न कराया।

शहर के चंदीपरवा कैनाल रोड पर स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को भाद्रपद मास अष्टमी को साप्ताहिक सत्संग के दौरान यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान आर्य समाज मंदिर के मंत्री महेंद्र प्रताप आर्य ने सपत्नीक ब्रम्हा यज्ञ,देव यज्ञ में आहुति दी। सत्संग की शुरुआत प्रार्थना से हुई।

इसके बाद संगठन सूक्त और आर्य समाज के नियम बताए गए।भजन-प्रवचन और जयकारे के साथ शांतिपाठ हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। सत्संग में आर्य समाज मंदिर की प्रधान आशा शर्मा, उपमंत्री सुनीत कुमार आर्य,आर्य समाज सुगवां के यदुनाथ आर्य, जयराम वर्मा और रविंद्र कुमार के अलावा तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-बरेली: प्रेमी के लिए मजहब छोड़कर आर्य समाज मंदिर में लिए फेरे

संबंधित समाचार