National Cinema day: चार हजार सिनेमाघरों में 75 रुपए में दिखाई जाएगी फिल्म, ‘ब्रह्मास्त्र’ पर पड़ सकता है असर
मुंबई। कोविड-19 महामारी के दौरान दो साल तक थियेटर बंद रहा। महामारी नियंत्रण के बाद थियेटर दोबारा से खुलीं। सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज की जानें लगीं। लेकिन, कोविड के बाद सिनेमा जगत दर्शकों को पहले की तरह सिनेमाघरों में खींच नहीं पाई। खासकर हिंदा सिनेमा जगत। फिल्मों की कमाई की बात कौन करें बल्कि फिल्में …
मुंबई। कोविड-19 महामारी के दौरान दो साल तक थियेटर बंद रहा। महामारी नियंत्रण के बाद थियेटर दोबारा से खुलीं। सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज की जानें लगीं। लेकिन, कोविड के बाद सिनेमा जगत दर्शकों को पहले की तरह सिनेमाघरों में खींच नहीं पाई। खासकर हिंदा सिनेमा जगत। फिल्मों की कमाई की बात कौन करें बल्कि फिल्में एक के बाद एक बॉयकाट के भेंट चढ़ने लगी। अगर कुछ फिल्मों को छोड़ दें तो उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई। अब सिनेमा जगत दर्शकों को लुभाने के लिए नए- नए तरकीब अपना रही है। 16 सितंबर को नेशनल सिनेमा दिवस मनाने की योजना बना रही है। इस दिन सिनेमाघरों में लगी सभी फिल्मों को मात्र 75 रूपए में दिखाई जाएगी।
क्यों मनाया जा रहा है नेशनल सिनेमा डे
नेशनल सिनेमा डे इसके पहले नहीं मनाया गया। इसी साल इसका नया चलन शुरू करने की योजना की गई है। दरअसल कोविड के कारण दो साल तक थिएटर बंद होने के बाद दोबारा से शुरू होने की खुशी में ये दिन मनाया जा रहा है। यह ऐलान सिनेमाघरों की तरफ से किया गया है। और उन दर्शकों को वापस सिनेमाघरों की तरफ लाने का ये बड़ा कदम भी है, जो लॉकडाउन के बाद से थिएटर नहीं गए।
क्या खास है National Cinema Day पर
दरअसल मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI)समेत देश भर के सिनेमाघरों ने 16 सितंबर को भारत में राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाने और 75 रुपये में टिकट देने का फैसला किया है। चाहे वह किसी भी भाषा में बनी फिल्म हो। बॉलीवुड, हॉलीवुड, कॉलीवुड, भोजपुरी, मराठी, कन्नड़, मलयालम मात्र 75 रुपए में दिखाई जाएगी।
4000 सिनेमाघरों में 75 रुपये में मूवी देखने का मौका
रिपोर्ट के मुताबिक पूरे पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, कार्निवल, मिराज और सिटीप्राइड, एशियन, मुक्ता ए2, मूवीटाइम, वेव, एम2के और डिलाइट सहित देशभर के लगभग 4000 सिनेमाघरों में 75 रुपये का टिकट खरीदकर लोग फिल्म देख सकेंगे।
ब्रह्मास्त्र की कमाई पर पड़ सकता है असर
9 सितंबर को रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो रही है। 16 सितंबर को नेशनल सिनेमा डे के अवसर पर हर फिल्म 75 रुपये की दिखाई जाएगी। ऐसे में ब्रह्मास्त्र के टिकट का रेट भी गिरकर 75 रुपये ही होगा। ये अलग बात है कि ब्रह्मास्त्र के मेकर्स की तरफ से इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया।
अमेरिका में मनाया गया नेशनल सिनेमा डे
बता दें अमेरिका ने 3 सितंबर को नेशनल सिनेमा डे मनाया। इस मौके पर अमेरिका के सिनेमा घरों ने ऐलान किया है कि वे मात्र 3 डॉलर (लगभग 239 रुपये) में मूवी टिकट देंगे। इसी तर्ज पर भारत ने नेशनल सिनेमा डे मनाने के लिए 16 सितंबर का दिन चुनने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें:-TIFF में प्रदर्शित होगी फिल्म ‘कच्चे लिम्बु’, राधिका मदान ने टीजर साझा कर दी जानकारी
