Video: ‘नम नम नम नमकीन के पैकेट औ ती ती ती ती ती तीस रुपइया’ के बेचने का ये अंदाज हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश मैं भोपाल के रहने वाले नसीम अहमद का वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अनोखे अंदाज में नमकीन बेचते दिख रहे हैं। ‘नम नम नम नम नमकीन के पैकेट औ ती ती ती ती ती तीस रुपइया के’ गाते हुए जब नसीम नमकीन …

भोपाल। मध्य प्रदेश मैं भोपाल के रहने वाले नसीम अहमद का वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अनोखे अंदाज में नमकीन बेचते दिख रहे हैं। ‘नम नम नम नम नमकीन के पैकेट औ ती ती ती ती ती तीस रुपइया के’ गाते हुए जब नसीम नमकीन बेचते हैं तो खरीददार भी उनकी तरफ खिंचे चले आते हैं। नमकीन बेचने के उनके इस अनोखे अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में नमकीन बेच रहे इस शख्स की भोपाली टोन सब को आनंद दे रही है। और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोग लिख रहे हैं कि कच्चा बदाम के बाद अब भोपाली नमकीन छा रहा है। इसके अलावा वीडियो देखने के बाद लोग ये भी कह रहे हैं कि भोपाल में टैलेंट की कमी नहीं है।

बता दे वीडियो क्लिप 45 सेकंड का है और नमकीन बेचने वाले शख्स स्कूटर पर नमकीन के पैकेट का थैला लेकर बैठा है। इस नमकीन बेचने वाले का अंदाज निराला है दरअसल उसने एक टोपी पहनी है जिस पर बॉय लिखा है इतना ही नहीं वे जिस अंदाज में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आवाज लगाता है वह सुनकर तो पुरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग उसके फैन हो चुके हैं। बाकी तो आप वीडियो देख कर खुद ही समझ जाएंगे। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो देखने के बाद कह रहे हैं कि भोपाल में टैलेंट की कमी नहीं है इंटरनेट पर सभी यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे हैं।

नमकीन बेचने वाले का वीडियो बना रही महिला भी नमकीन वाले की अजीबोगरीब आवाज सुनकर हंस पड़ती है। वे अपनी हर बात का मजाकिया तरीके से जवाब देता है। महिला ने जब पूछा कि कौन-कौन से नमकीन है तो नमकीन वाले ने गाना गाते हुए नमकीन की वैरायटी गिना दी। पूरा वीडियो देखने के बाद आपको भी नमकीन की अलग-अलग वैरायटी के बारे में पता चल जाएगा।
इससे पहले कच्चा बादाम हुआ वायरल

इससे पहले कच्चा बादाम वाले भुवन सभी को याद है। जिसकी गाने पर जैसे पूरे देश में रील्स की नदियां बहने लगी थी। इतना ही नहीं कच्चा बदाम इंस्टाग्राम पर ही नहीं, शादी पार्टियों में और डीजे पर भी लोगों की पसंद बन गया था। इसके बाद मोबाइल के साथ बॉलीवुड के कई सितारों ने भुवन के साथ रील्स बनाई। बाद में उसका गाना भी लांच हुआ। बता दे भुवन गाने गाकर मूंगफली बेचने का काम करता था। लेकिन अब चर्चा भोपाली नमकीन बेचने वाले की हो रही है। जिसका नमकीन बेचने का अंदाज पूरे देश में तेजी से फैल रहा है।

ये भी पढ़ें : VIDEO: जाना था जापान पहुंच गए चीन समझ गए ना…पहली सैलरी मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगी ये महिला

संबंधित समाचार