AIFF के नए अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा- भारतीय फुटबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मिलकर करेंगे काम
नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा कि भारतीय फुटबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वह सभी के साथ मिलकर काम करेंगे। चौबे ने फुटबॉल हाउस में शनिवार को पहली बार एआईएफएफ के सदस्यों को संबोधित करते हुए करते हुए कहा कि वे पूर्व-कोविड समय …
नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा कि भारतीय फुटबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वह सभी के साथ मिलकर काम करेंगे। चौबे ने फुटबॉल हाउस में शनिवार को पहली बार एआईएफएफ के सदस्यों को संबोधित करते हुए करते हुए कहा कि वे पूर्व-कोविड समय से पहले पांच साल में उनके द्वारा किए गए कार्यों की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें और प्राप्त प्रगति को सहायक दस्तावेजों के साथ उजागर करें। उन्होंने इस दौरान महासंघ के कार्यों में जवाबदेही, पारदर्शिता और दक्षता पर बल दिया।
उन्होंने कहा, “भारतीय फुटबॉल एक विस्तारित परिवार की तरह है। हम सभी इसके सदस्य हैं। हम सभी चाहते हैं कि भारतीय फुटबॉल और ऊंचाइयां हासिल करे। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे।” महासंघ के अध्यक्ष ने फुटबॉलरों के पंजीकरण की प्रणाली और एआईएफएफ द्वारा संचालित गोल्डन बेबी लीग (जीबीएल) में अधिक से अधिक युवाओं को आकर्षित करने के तरीके पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बेबी लीग में 1,40,000 पंजीकृत फुटबॉलरों और करीब 35,000 खिलाड़ियों के सभी विवरण वाले एक आधुनिक और प्रभावी डेटाबेस बनाने के निर्देश जारी किए। इसे महामारी के कारण दो सत्रों के बाद फिर से शुरू किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वह हमेशा उच्चतम स्तर की पारदर्शिता में विश्वास करते हैं और चाहते हैं कि एआईएफएफ फुटबॉल प्रशासन में इसका एक उदाहरण स्थापित करे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पिछले पांच वर्षों की बैलेंस शीट और चालू वित्त वर्ष की प्रोविजनल बैलेंस शीट तैयार करने को कहा।
महासंघ के अध्यक्ष ने एआईएफएफ प्रशासन के सुचारू संचालन के लिए कार्यकारी समिति के सदस्यों को सक्रिय रूप से शामिल करने की अपनी योजना की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, “मैंने एआईएफएफ प्रशासन के प्रत्येक विभाग के लिए दो कार्यकारी समिति के सदस्यों को नियुक्त करने का फैसला किया है। यह न केवल विभाग के सुचारू कामकाज में मदद करेगा, बल्कि सभी हितधारकों को एक साथ लाएगा और सभी कोणों से चुनौतियों की बेहतर समझ सुनिश्चित करेगा।”
ये भी पढ़ें : US Open 2022 : राफेल नडाल सीधे सेटों में जीतकर अमेरिकी ओपन के अगले दौर में, अब फ्रांसिस टियाफो से होगी भिड़ंत
