संभल में महिला की कब्र से छेड़छाड़, मचा हड़कंप…जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असमोली (संभल),अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कला में महिला की कब्र से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लंबी बीमारी के चलते शनिवार को महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही कब्रिस्तान में महिला के शव दफनाया था। रविवार को महिला की कब्र खोदी हुई पाई गई। बाद में …

असमोली (संभल),अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कला में महिला की कब्र से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लंबी बीमारी के चलते शनिवार को महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही कब्रिस्तान में महिला के शव दफनाया था। रविवार को महिला की कब्र खोदी हुई पाई गई। बाद में पुलिस ने महिला के शव को दोबारा दफन करवा दिया।

शनिवार सुबह शहबाजपुर कला गांव निवासी आफताबे आलम की 23 वर्षीय पत्नी आसमा की मौत हो गई थी। उसके शव को गांव के ही कब्रिस्तान में दफनाया गया था। रविवार की सुबह सात बजे आफताबे पत्नी की कब्र से फातिया पढ़कर लौटा था। कुछ देर बाद ही गांव के एक व्यक्ति ने आकर बताया कि कब्रिस्तान में आसमा की कब्र खोद दी गई है। इस पर परिजन व ग्रामीण कब्रिस्तान पहुंचे तो देखा ,कब्र में आसमा का शव बिना कपड़ों के पड़ा था। कफन व कब्र के तख्ते थोड़ी दूर पड़े थे। वहां मौजूद लोगों ने देखा कि कब्रिस्तान में कहीं किसी जंगली जानवर या व्यक्ति की मौजूदगी के निशान नहीं हैं। पुलिस ने भी कब्रिस्तान के चारों तरफ खोजबीन की लेकिन कुछ नहीं मिला।

ग्रामीणों में चर्चा है कि कहीं शव के साथ छेड़छाड़ करने के इरादे से तो कब्र नहीं खोदी गई है। पुलिस पूछताछ में महिला के पति ने बताया कि उसका एक साल पहले ही गांव की आसमा से निकाह हुआ था। आठ महीने से आसमा को टीबी की बीमारी थी। उसका का इलाज चल रहा था, जिसके चलते शनिवार को उसकी मौत हो गई। शव को कब्रिस्तान में दफनाया गया था। महिला के पति ने किसी भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।

गांव शहबाजपुर कला में एक महिला की कब्र खोदे जाने सूचना पर पुलिस वहां गई थी। शव कब्र में ही पड़ा मिला, जबकि तख्ते और कफन कब्र के बाहर पड़े थे। ऐसा प्रतीत होता था कि जैसे किसी जानवर ने कब्र खोदी हो और किसी के आने की आहट से भाग गया हो। हालांकि परिजनों ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया और किसी कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए महिला का शव दोबारा दफना दिया गया है।-अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक क्राइम,असमोली

ये भी पढ़ें : संभल : प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी पत्नी, पति ने पीट-पीटकर मार डाला

संबंधित समाचार