अयोध्या : मुख्य सचिव के घेराव के प्रयास में भाकियू कार्यकर्ता गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को भी तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन जारी रखा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने अयोध्या भ्रमण पर आए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन यहां मुस्तैद पुलिस भाकियू कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कैंट …

अमृत विचार, अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को भी तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन जारी रखा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने अयोध्या भ्रमण पर आए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन यहां मुस्तैद पुलिस भाकियू कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कैंट थाने ले गई। इस दौरान कार्यकर्ता शासन प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए समस्या समाधान की मांग करते रहे।

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू विगत 18 दिन से तिकोनिया पार्क में बेमियादी धरना दे रही है। भाकियू नेताओं ने कहा कि 18 दिन बीत जाने के बाद में जिला प्रशासन की ओर से एक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में पूर्व सूचना देकर जनपद में आए उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव दया शंकर मिश्र का घेराव करने गांधी सभागार कमिश्नरी पहुंचे थे।

भाकियू नेता मुख्य सचिव से वार्ता करना चाहते थे, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा ना तो समस्याओं का समाधान कराया गया और ना ही मुख्य सचिव से मिलने दिया गया और जबरदस्ती गिरफ्तार करके थाना कैंट में बैठा दिया गया। गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं में घनश्याम वर्मा के अलावा, सूर्यनाथ वर्मा, देवी प्रसाद वर्मा, भागीरथी वर्मा, रंजीत कोरी सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- बदायूं: भाकियू स्वराज ने किया थाने का घेराव, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की

संबंधित समाचार