अयोध्या : ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की पुरानी कार्यकारिणी बहाल
अमृत विचार अयोध्या। उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन जनपद शाखा अयोध्या का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान डाभासेमर अयोध्या के सभागार में संपन्न हुआ। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुए अधिवेशन में सर्वसम्मति से जनपद शाखा अयोध्या की पुरानी कार्यकारिणी को बहाल करने का निर्णय लिया …
अमृत विचार अयोध्या। उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन जनपद शाखा अयोध्या का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान डाभासेमर अयोध्या के सभागार में संपन्न हुआ।
एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुए अधिवेशन में सर्वसम्मति से जनपद शाखा अयोध्या की पुरानी कार्यकारिणी को बहाल करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यकारिणी में कौशलेंद्र प्रताप सिंह को अध्यक्ष, आलोक पाठक मंत्री, पीयूष मौर्य उपाध्यक्ष, मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष तथा पवन कुमार श्रीवास्तव को संप्रेक्षक चुना गया।
वहीं कमलाकांत त्रिपाठी को संगठन सचिव व सियानाथ शर्मा को सांस्कृतिक मंत्री चुना गया। बैठक में सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वीरेश चंद्र वर्मा को संगठन का संरक्षक चुना गया।
इस अवसर पर जनपद के सभी जिला विकास कार्यालय व क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के मिनिस्टीरियल संवर्ग के कार्मिकों के अलावा प्रांतीय संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा संवर्ग विनोद कुमार मिश्र, एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष जनपद सुल्तानपुर भानु प्रकाश श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : ग्राम्य विकास विभाग कर्मियों ने दी कलमबंद हड़ताल की चेतावनी, जानें क्या है वजह
