बरेली: शोहदों ने घर में घुसकर की अश्लील हरकत, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। युवती को अकेला देखकर दो शोहदे उसके घर में घुस गए और उसके साथ छेड़खानी की। युवती और उसकी मां ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुभाषनगर की रहने वाली युवती ने …
बरेली, अमृत विचार। युवती को अकेला देखकर दो शोहदे उसके घर में घुस गए और उसके साथ छेड़खानी की। युवती और उसकी मां ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुभाषनगर की रहने वाली युवती ने बताया कि 20 अगस्त की शाम वह घर पर अकेली थी। इसी बीच जाहिर और फारुख उसके घर में घुस गए और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे।
युवती का आरोप है कि एक आरोपी ने उसके सामने अपने कपड़े उतार दिए और अश्लील इशारे करने लगा। यह देकर युवती की मां ने इसका विरोध किया तो आरोपियोंं ने दोनों के साथ मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी उसे धमका रहे हैं। वह उसके परिवार के साथ कोई अनहोनी कर सकते हैं। आरोपियों के साथ में युवती के कुछ रिश्तेदार भी शामिल हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- बरेली: शराब के रुपये मांगने पर दबंगों ने सेल्समैन को पीटा, मचा हंगामा
