लखनऊ: जीशान हैदर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाए यह आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जीशान हैदर ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में कांग्रेस पार्टी का कोई भविष्य न बताते हुए कहा, कि ‘लगातार बड़े-बड़े नेता कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर मजबूर किए जा रहे हैं यहाँ न कार्यकर्ताओं की इज्जत है और न नेताओं की। इज्जत …

लखनऊ, अमृत विचार। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जीशान हैदर ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में कांग्रेस पार्टी का कोई भविष्य न बताते हुए कहा, कि ‘लगातार बड़े-बड़े नेता कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर मजबूर किए जा रहे हैं यहाँ न कार्यकर्ताओं की इज्जत है और न नेताओं की। इज्जत सिर्फ उन चंद नौकरों की है, जो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आस-पास बने रहते हैं।

उन्होंने कहा, कि ‘कांग्रेस पार्टी को सिर्फ़ चाटुकारों की ज़रूरत है।’ गौरतलब है कि इससे पूर्व कई बड़े नेताओं ने पार्टी से त्यागपत्र दिया है, जिनमें गुलाम नबी आज़ाद, हेमंत बिस्वा सरमा, जितिन प्रसाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। जीशान के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें –बरेली: गन्ना किसानों के जीवन में कड़वाहट घोल रही मिठास

संबंधित समाचार