मुरादाबाद : बिलारी में किसान की धारदार हथियार से हत्या, चारपाई पर लहूलुहान मिला शव
मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव सतारन में खेत की रखवाली करने गए किसान की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह घर न पहुंचने पर जब परिजनों को चिंता हुई तो बेटे ने खेत पर पहुंच गय। बेटे ने देखा कि पिता की खून से लथपथ लाश खाट पर पड़ी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव सतारन में खेत की रखवाली करने गए किसान की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह घर न पहुंचने पर जब परिजनों को चिंता हुई तो बेटे ने खेत पर पहुंच गय। बेटे ने देखा कि पिता की खून से लथपथ लाश खाट पर पड़ी थी। सूचना मिलने पर बिलारी पुलिस मौके पर पहुंच गई। थोड़ी ही देर में एसपी देहात संदीप कुमार मीणा, सीओ बिलारी डा. गणेश कुमार गुप्ता व कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। साक्ष्य लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया। मृतक के बेटे ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
बिलारी के गांव सतारन के रहने वाला महेश पुत्र हरिश्चंद्र रविवार शाम हर रोज की तरह घर से खेत रखवाली करने गए थे। जब सोमवार सुबह काफी देर तक वह घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद उसका बेटा अजीत खेत पहुंचा तो देखा कि उसके पिता की खून से लथपथ पड़ा है और उसकी मौत हो चुकी है। थोड़ी देर में सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने फॉरेंसिक टीम से मौके की जांच कराई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि हर रोज की तरह नहीं खेत पर आवारा पशुओं से रखवाली करने के लिए जाते थे और रात में वहीं पर सो जाते थे। किसान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गांव के सोनू व पप्पू के खिलाफ दी तहरीर
खेत पर रखवाली करने गए किसान की तेज धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बैटरी बेटे अजीत की तहरीर पर गांव के ही सोनू व पप्पू खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि मामले में नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
आवारा पशु से परेशान है ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना है कि आवारा पशु खेतों में बहुत ज्यादा नुकसान कर रहे हैं, जिसके चलते रातों को खेत पर रखवाली करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस बात को लेकर प्रदर्शन किया और मांग की जल्द ही आवारा पशुओं का कोई समाधान निकाला जाए। जिससे छोटे किसान पूरी तरह से बर्बाद हो रहे हैं।आवारा मवेशी पशु खेतों में घुसकर फसल को नष्ट कर रहे हैं। खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि आवारा पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करवाया जा रहा है जो भी शेष हैं। उनके लिए भी व्यवस्था की जा रही है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
