लखनऊ लेवाना होटल अग्निकांड: hotel से बाहर आए शख्स ने सुनाई आप बीती, कही यह बात
लखनऊ। राजधानी के सिंकदरबाग स्थित लिवाना होटल में आज भीषण आग लग गई, सोमवार सुबह करीब 7 बजे लगी इस आग में दो लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 10 लोगों को फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर होटल से बाहर निकाल दिया है। इस दौरान होटल से किसी तरह जांन बचाकर बाहर …
लखनऊ। राजधानी के सिंकदरबाग स्थित लिवाना होटल में आज भीषण आग लग गई, सोमवार सुबह करीब 7 बजे लगी इस आग में दो लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 10 लोगों को फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर होटल से बाहर निकाल दिया है। इस दौरान होटल से किसी तरह जांन बचाकर बाहर आये शख्स ने होटल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये हैं।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं,साथ ही पुलिस विभाग के जवान भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे रहे। होटल के अंदर से लगातार धुंआ निकल रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्र में भी धुएं का गुबार फैल चुका था। बताया जा रहा है कि दम घुटने से कई लोग बेहोश हुए हैं।
इस दौरान होटल के तीसरी मंजिल पर लगी आग पर दमकल कर्मी काबू करने में जुटे हुए हैं। हालात इतने खराब है कि आग पर काबू पाने के लिए दीवार व खिड़कियों को भी तोड़ा गया है। आठ से अधिक एम्बुलेंस, और एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां राहत एवं बचाव कार्य में लगी रही। लिवाना होटल कमरा नंबर 206 से किसी तरह जांन बचा कर बाहर निकले सख्स उज्जवल ने बताया कि वह प्लाई तोड़कर बाहर आये हैं।
उन्होंने बताया कि सुबह करीब 7 बजे की घटना होगी। उनके पास होटल कर्मियों का फोन आया था, बताया कि आग लग गई है, तब वह बाहर आये, चारो तरफ देखा तो हर तरफ सिर्फ धुआं ही धुआं था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनके दोस्त को बगल अपार्टमेंट में रह लोगों ने बचाया है। वाराणसी के रहने वाले उज्जवल ने होटल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये हैं।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: होटल लेवाना पहुंचे डिप्टी सीएम, राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा, कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई
