नरोत्तम मिश्रा का तंज, पूछा- मध्यप्रदेश में कितने लीटर चल पाएगी राहुल की यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए आज कहा कि देखना होगा राहुल की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में कितने ‘लीटर’ चल पाती है। गृह मंत्री मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि देखना होगा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा …

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए आज कहा कि देखना होगा राहुल की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में कितने ‘लीटर’ चल पाती है।

गृह मंत्री मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि देखना होगा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में कितने लीटर चल पाती है। उनका भाषण अक्सर हास्य व्यंग्य में ही तब्दील हो जाता है। राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे आटे की कीमत 22 रुपए लीटर बताते हुए सुनाई दे रहे हैं।

ये वीडियो कल राहुल गांधी के दिल्ली में कांग्रेस के महंगाई के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान के संबोधन का बताया जा रहा है। डॉ मिश्रा इसी बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ‘कांग्रेस छोड़ो यात्रा’ में बदल गई है। उनके आज गुजरात दौरे से पहले गुजरात युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़ें- शिक्षक दिवस पर सीएम मान का बड़ा तोहफा, पंजाब के विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में लागू होगा 7वां वेतन आयोग

संबंधित समाचार