VIDEO : आखिरी ओवर में दिलचस्प था पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम का माहौल, मैच जीतते ही खुशी से उछल पड़े खिलाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की। मगर जीत से पहले आखिरी ओवर में पाकिस्तान टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी अलग था। खिलाड़ियों और स्टाफ का हाल देखने लायक था। पाकिस्तान …

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की। मगर जीत से पहले आखिरी ओवर में पाकिस्तान टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी अलग था। खिलाड़ियों और स्टाफ का हाल देखने लायक था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर भारत-पाक मैच के दौरान अपने ड्रेसिंग रूम का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बाबर आजम, शादाब खान, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन और मोहम्मद रिजवान के एक्सप्रेशन कैप्चर किए गए हैं। ओवर शुरू होते ही पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में मौजूद खिलाड़ी हर बॉल पर अलग तरह के रिएक्शन दे रहे थे। इसमें हारिस रऊफ और शादाब खान काफी उत्साहित दिखाई दिए। आखिरी ओवर की दूसरी बॉल पर जब आसिफ ने चौका लगाया, तो रऊफ और शादाब खुशी से झूम उठे। तब कप्तान बाबर आजम ने उन्हें रोका कि अभी मैच बाकी है। इशारा करते हुए कहा कि शांत बैठो।

खुशी के मारे उछल पड़े शादाब और रऊफ
20वें ओवर की चौथी बॉल पर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली को LBW आउट किया, तो पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में मायूसी छा गई। सभी खिलाड़ी शांत बैठ गए। अब दो बॉल पर दो रनों की जरूरत थी। ऐसे में रऊफ ने शादाब को कसकर पकड़ लिया था। जब पांचवीं बॉल पर नए बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद ने शॉट जमाते हुए दो रन बनाए, तो पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में शादाब और रऊफ खुशी के मारे उछल पड़े। पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों और स्टाफ के इस रिएक्शन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें : IND vs PAK : अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज पर किसने जोड़ा ‘खालिस्तानी’ का नाम? IT मंत्रालय ने समन जारी कर मांगा स्पष्टीकरण

संबंधित समाचार