Viral Video: डॉगी की स्मार्टनेस ने हर किसी को किया हैरान, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हक्के-बक्के
सोशल मीडिया पर अक्सर पालतू कुत्तों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुत्ता इंसानों के काफी करीब और वफादार भी होता है। ये भी खुश होते हैं, मनाते हैं और प्यार भी जताते हैं। वहीं कहा जाता है इनके सूंघने की शक्ति काफी तीव्र होती है और यह जल्दी ही सीखाने पर हर चीज सीख …
सोशल मीडिया पर अक्सर पालतू कुत्तों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुत्ता इंसानों के काफी करीब और वफादार भी होता है। ये भी खुश होते हैं, मनाते हैं और प्यार भी जताते हैं। वहीं कहा जाता है इनके सूंघने की शक्ति काफी तीव्र होती है और यह जल्दी ही सीखाने पर हर चीज सीख जाते हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डॉगी अलग ही दिमाग दौड़ता नजर आ रहा है, जिसे देखकर आप भी एक मिनट के लिए सोच में पड़ जाएंगे।
बता दें वायरल हो रहे इस वीडियो में डॉगी की स्मार्टनेस हर किसी को हैरान कर रही है। वीडियो में आप एक डॉगी को छत पर घूमते देख सकते हैं, जो छत से उतरने के लिए एक ऐसा जुगाड़ लगाता है, जिसे देख आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। वीडियो में छत से उतरने के लिए डॉगी एक गजब की तरकीब लगाता दिख रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप आगे देखेंगे कि एक डॉगी लकड़ी से बनी सीढ़ी पर से उतर रहा है। वीडियो में डॉगी किसी इंसान की तरह सीढ़ी को पकड़ कर उतरता नजर आ रहा है।
Smart dog#Viral pic.twitter.com/reynSDit4E
— Raktim Saikia (@iamraktim21) August 29, 2022
बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स को अपनी ही आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। वीडियो देख कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि, यह एक स्मार्ट डॉगी है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि, इस डॉगी का मालिक एक आर्मी मैन होगा। इसलिए उसका डॉगी मुश्किल से दिखने वाले काम को बड़ी ही आसानी से कर रहा है।
