ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस को पीएम मोदी ने दी बधाई, कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने पर विदेश मंत्री लिज ट्रस को बधाई दी और भरोसा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री चुने जाने पर लिज ट्रस को बधाइयां। मुझे विश्वास है कि …
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने पर विदेश मंत्री लिज ट्रस को बधाई दी और भरोसा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री चुने जाने पर लिज ट्रस को बधाइयां। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी और भी मजबूत होगी।’ प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रस को नई भूमिका और जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
Congratulations @trussliz for being chosen to be the next PM of the UK. Confident that under your leadership, the India-UK Comprehensive Strategic Partnership will be further strengthened. Wish you the very best for your new role and responsibilities.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2022
बता दें कि ट्रस मौजूदा प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में उन्होंने भारतवंशी पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक हराया। मार्गरेट थैचर और टेरीजा मे के बाद ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी।
ये भी पढ़ें- कर्नाटक: बाल यौन अपराध, शिवमूर्ति शराारू 14 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में
