अयोध्या: आंदोलन स्थगित, वकील कल से शुरू करेंगे न्यायिक कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। प्रशासनिक न्यायमूर्ति से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने आंदोलन स्थगित करने का ऐलान कर दिया है। अब मंगलवार से वह न्यायिक कार्य शुरू करेंगे। यह निर्णय बार एसोसिएशन की हुई बैठक में लिया गया। रुदौली और बीकापुर तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना किए जाने के विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से …

अयोध्या, अमृत विचार। प्रशासनिक न्यायमूर्ति से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने आंदोलन स्थगित करने का ऐलान कर दिया है। अब मंगलवार से वह न्यायिक कार्य शुरू करेंगे। यह निर्णय बार एसोसिएशन की हुई बैठक में लिया गया।

रुदौली और बीकापुर तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना किए जाने के विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर आंदोलित हैं। रविवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल प्रशासनिक न्यायमूर्ति राहुल चतुवेर्दी से प्रयागराज में जाकर मिला। वार्ता सकारात्मक रही।

संघ अध्यक्ष ने बताया कि प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने ग्राम न्यायालय में दीवानी के उन मुकदमों को जिनमें वाद बिंदु बन गए हैं वापस ना भेजने तथा फौजदारी के इन मुकदमों में आरोप पत्र अदालत पहुंच चुके हैं इन्हें भी ग्राम न्यायालय ना भेजने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि 24 कक्षीय न्यायालय भवन में एसी लगवाए जाने तथा कैंटीन की व्यवस्था करने का भी उन्होंने आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें –बाजपुर: टांडा चौराहा बना ‘एक्सीडेंट जोन’, कई गवां चुके जान…SDM को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार